गर्भाशय की गाँठ (Uterine Fibroids)
फाइब्रॉएड या ट्यूमर एक असामान्य वृद्धि (abnormal growth) है जो एक महिला के
गर्भाशय में विकसित होती है। कभी-कभी ये ट्यूमर काफी बड़े हो जाते हैं और गंभीर (severe)
पेट दर्द (abdominal pain) और भारी माहवारी (heavy menses) का कारण बनते हैं।
अन्य मामलों में, इसके कोई संकेत या लक्षण बिल्कुल नहीं होते हैं। फाइब्रॉएड आम तौर पर बिना
कैंसर वाली ट्यूमर (non-cancerous tumor) होती है।
गर्भाशय में एक या एक से ज्यादा फाइब्रॉएड हो सकते हैं। वे आकार में छोटे या बड़े भी हो सकते हैं | असामान्य मामलों में वे बहुत बड़े भी हो सकते हैं।
![]() |
| गर्भाशय की गाँठ (Uterine Fibroids) - Bhavana Homeo Clinic |
फाइब्रॉएड के प्रकार (Types of Fibroids)
फाइब्रॉएड का प्रकार, महिला के गर्भाशय में उसके स्थान (location of fibroids) पर निर्भर करता है।
इंट्राम्यूरल फाइब्रॉएड (Intramural fibroids)
इंट्राम्यूरल फाइब्रॉएड, फाइब्रॉएड का सबसे आम प्रकार (common type) है। यह गर्भाशय की मांसपेशी की दीवार में (within the muscular wall of uterus) पाए जाते हैं। इंट्राम्यूरल फाइब्रॉएड आकार में बड़े भी हो सकते हैं और आपके गर्भाशय को तान (strech) सकते हैं।
सबसिरोसल फाइब्रॉएड (Subserosal fibroids)
सबसिरोसल फाइब्रॉएड आपके गर्भाशय के बाहर पाए जाते हैं, जिसे सिरोसा (serosa) कहा जाता है। वे इतने बड़े हो सकते हैं की आपका गर्भ एक तरफ से बड़ा दिखाई देने लगता है|
पेडंक्युलेटेड फाइब्रॉएड (Pedunculated fibroids)
इसमे एक स्टेम (stem), एक पतला आधार विकसित हो जाता है जो ट्यूमर को सहारा देता है
सबम्यूकोसल फाइब्रॉएड (Submucosal fibroids)
इस प्रकार के ट्यूमर आपके गर्भाशय के मध्य मांसपेशी परत या मायोमेट्रियम (myometrium) में विकसित होते हैं।
![]() |
| गर्भाशय की गाँठ (Uterine Fibroids) - Bhavana Homeo Clinic |
फाइब्रॉएड का कारण (cause for fibroids)
फाइब्रॉएड का स्पष्ट कारण नहीं है, लेकिन कई ऐसे कारक हैं जो उनके गठन (formation) को प्रभावित कर सकते हैं।
हार्मोन (Hormones)
एस्ट्रोजेन (estrogen) और प्रोजेस्टेरोन (progesterone) अंडाशय द्वारा उत्पादित हार्मोन हैं। वे प्रत्येक मासिकधर्म के दौरान गर्भाशय के आतंरिक दीवार की परत को पुन: उत्पन्न करने का कारण बनते हैं और फाइब्रॉएड केविकास को उत्तेजित कर सकते हैं।
परिवार के इतिहास (Family history)
परिवार में फाइब्रॉएड का होना इसको बढ़ावा देता है। यदि आपकी मां, बहन, या दादी को फाइब्रॉएड का इतिहास है, तो आप को भी फाइब्रॉएड होने का खतरा हो सकता है।गर्भावस्था (Pregnancy)
गर्भावस्था आपके शरीर में एस्ट्रोजन (estrogen) और प्रोजेस्टेरोन (progesterone) के उत्पादन को बढ़ाती है।गर्भवती होने पर फाइब्रॉएड विकसित होने और यदि पहले से है तो उसे तेजी से बढ़ने का खतरा हो सकता है।
फाइब्रॉएड के लिए जोखिम (Risk factors for Fibroids)
फाइब्रॉएड होने का खतरा उन महिलाओं के लिए अधिक होता है जिनके पास निम्नलिखित जोखिम कारकों में से एक या अधिक है:
- फाइब्रॉएड का एक पारिवारिक इतिहास (Family history) |
- उम्र (Age) - 30 या उससे अधिक की उम्र |फाइब्रॉएड उन महिलाओं में अधिक आम हो जाते हैं, जिनकी उम्र खासकर 30 और 40 साल की है | रजोनिवृत्ति (menopause) के बाद, फाइब्रॉएड आमतौर पर सिकुड़ते हैं।
- अफ्रीकी अमेरिकी (African-American) महिलाओं में इसका खतरा ज्यादा होता है |
- शरीर का अधिक वजन (high body weight / obesity) |
- खाने की आदत। बहुत सारे रेड मीट (red meat) (जैसे, बीफ) और हैम (ham) खाने से फाइब्रॉएड का खतरा अधिक होता है। हरी सब्जियों का भरपूर सेवन महिलाओं को फाइब्रॉएड के विकास (developing fibroids)से बचाता है।
फाइब्रॉएड के लक्षण (Symptoms of Fibroids)
फाइब्रॉएड (fibroids) के लक्षण, आपके फाइब्रॉएड के स्थान और आकार पर निर्भर करते हैं । उदाहरण के लिए,
सबम्यूकोसल फाइब्रॉएड (Submucosal fibroids) के कारण भारी मासिक धर्म रक्तस्राव (heavy menstrual bleeding) और गर्भवती होने में परेशानी पैदा कर सकता है।
यदि आपका ट्यूमर बहुत छोटा है या आप रजोनिवृत्ति (menopause) से गुजर रहे हैं, तो आपको कोई लक्षण नहीं हो सकते हैं। रजोनिवृत्ति के दौरान और बाद में फाइब्रॉएड सिकुड़ सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि रजोनिवृत्ति से गुजरने वाली महिलाओं को एस्ट्रोजेन (estrogen) और प्रोजेस्टेरोन (progesterone) के अपने स्तर में गिरावट होती है, हार्मोन जो फाइब्रॉएड के विकास को उत्तेजित (stimulate) करते हैं।
फाइब्रॉएड वाली सभी महिलाओं में लक्षण नहीं होते हैं। जिन महिलाओं में लक्षण होते हैं उन्हें अक्सर फाइब्रॉएड के साथ रहना मुश्किल होता है। कुछ में दर्द (pain) और भारी मासिक धर्म (heavy menstrual bleeding) होता है। फाइब्रॉएड मूत्राशय (bladder) और मल नली (rectum) पर दबाव डाल सकता है, जिससे बार-बार पेशाब करने (frequent urination) या मल त्यागने की इच्छा होती है |
फाइब्रॉएड के बहुत बड़ा हो जाने से पेट बड़ा हो जाता है, जिससे महिला गर्भवती (pregnant) की तरह दिखती है।
फाइब्रॉएड के लक्षणों में निम्नलिखित हो सकते हैं:
- मासिक (periods) के बीच या उसके दौरान भारी रक्तस्राव (heavy bleeding) जिसमें रक्त के थक्के (blood clots) भी हो सकते हैं|
- श्रोणि (pelvis) या पीठ के निचले हिस्से (lower back) में दर्द (pain) |
- मासिक धर्म के दौरान ऐंठन (menstrual cramping) में वृद्धि |
- पेशाब का बार बार लगना (frequent urination) |
- संभोग के दौरान दर्द (pain during intercourse) |
- मासिक धर्म, सामान्य से अधिक समय तक रहता है |
- निचले पेट (lower abdomen) में दबाव (pressure) या भारीपन (fullness) |
- पेट की सूजन या पेट का बढ़ना |
इलाज़ (Treatment):
फाइब्रॉएड को होमियोपैथी द्वारा सफलतापूर्वक जड़ से ठीक किया जा सकता है | इसमें बहुत सी दवाएँ लाभप्रद हैं जैसे- Calc, Calc-f, Phos, Sil, Apis, Con, Lyc, Aur-m-n, Iod, Merc-c, Sec, इत्यादि और भी बहुत सारी दवाएँ हैं जो इसमें अच्छा काम करती हैं |
होमियोपैथी द्वारा इलाज़ रोग के लक्षणों के आधार पे किया जाता है | अतः अपने से कोई दवा का सेवन ना करें |
फाइब्रॉएड के सम्पूर्ण उपचार के लिए एक बार ज़रूर संपर्क करें |
(Contact us for complete treatment for Uterine fibroids)
Homeopathic Treatment for Uterine Fibroids || Bhavana Homeo Clinic ||
Reviewed by Bhavana Homeo Clinic
on
January 27, 2019
Rating:
Reviewed by Bhavana Homeo Clinic
on
January 27, 2019
Rating:




No comments: